Janjgir Arrest Jail : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, ये हरकत की तो जाना पड़ा जेल… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, लगातार बारिश से आडिल पुल के ऊपर से पानी बह रहा था, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी थी. किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात की गई थी.

तभी सिंघनसरा निवासी संतोष कुमार दिव्य वहां पहुंचा और पुल पार करने लगा. ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने जब उसे पुल पार करने से रोका तो युवक तैस में आ गया और आरक्षक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 332, 186, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शख्स संतोष कुमार दिव्य को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!