



नई दिल्ली: Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में इन दिनों एक के बाद एक बड़े-बड़े धमाके हो रहे हैं. ये शो अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से टीआपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है. अनुज और वनराज दोनों हॉस्पिटल में है. हालांकि वनराज की हालत में पहले से काफी सुधार है और वह होश में आ चुका है. वहीं दूसरी तरफ अनुज की डॉक्टर्स ने ब्रेन सर्जरी की है, लेकिन इसके बावजूद भी अनुज कोमा में चले जाएगा.
बेहद दिलचस्प होते जा रहा है ‘अनुपमा’
‘अनुपमा’ के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुज के होश में आते ही बरखा की हवाइयां उड़ जाती हैं. वह अनुपमा से बात करने और कुछ बताने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ बोल नहीं पाता और फिर से अनुज की हालत और बिगड़ने लगती है. वहीं, दूसरी ओर डॉक्टर अनुज का इलाज करते हैं और बाहर आकर अनुपमा को बताते हैं कि वह कोमा में जा सकते हैं.
कोमा में जाएगा अनुज
डॉक्टर्स अनुपमा से कहते हैं, ‘अनुज कोमा में जा सकते हैं. चाहे कुछ दिनों के लिए, कुछ महीनों के लिए या फिर कुछ साल के लिए भी’. इस बात को सुनते ही बरखा राहत की सांस लेती है. वहीं, वनराज की तबीयत ठीक पहले से काफी ठीक है और वह होश में आने के बाद अनुपमा से मुलाकात करता है, लेकिन वनराज को देखते ही अनुपमा का पारा चढ़ जाता है और वह उसे खरी-खोटी सुनाती है.
अनुपमा का हुआ बुरा हाल
वह, अनुपमा से कहता है कि जो कुछ हुआ, वह नहीं होना चाहिए था. इसके जवाब में अनुपमा कहती है, “आज कुछ बोलिये मत वरना मेरा हाथ उठ जाएगा. मेरे पति मौत से लड़ रहे हैं, पर कोई बात नहीं, आपने सॉरी कह दिया तो सब ठीक हो जाएगा, क्योंकि वनराज शाह इस सॉरी. आप अनुज को पहाड़ी पर ले गए, आज उनकी हालत की वजह आप हैं. आपने मेरी ये दुनिया भी बर्बाद कर दी.’
छोटी अनु ने वनराज से पूछे ये सवाल
अनुज के कोमा में जाते ही बरखा अपना शातिर दिमाग चलाने लगती है. वह कहती है कि अनुज के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन अपने लिए अच्छा लग रहा है. अब हमें कुछ वक्त मिल जाएगा.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज ठीक होने के बाद अस्पताल से घर पहुंचेगा और भगवान के सामने हाथ जोड़ता नजर आने वाला है. तभी छोटी अनु आती है और अनुज के बार में में कई सवाल करेगी. वहीं वनराज बा से कहता है कि उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा है. कहीं असल में उसी ने तो अनुज को धक्का नहीं दिया.





