JanjgirChampa News : दो पक्षों में हुई मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के कुटराबोड गांव में दो पक्षों में मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुटराबोड गांव के जगदीश प्रसाद चन्द्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुबह गांव के छिंदमुड़ा तालाब के पास ब्रश करने गया था, जहां उसका छोटा भाई नरसिंह चन्द्रा व उसका भतीजा चंद्रशेखर चन्द्रा भी थे, जो जमीन बंटवारा और पैसे लेनदेन की बात को लेकर दोनों पिता पुत्र एक राय होकर जगदीश चन्द्रा को गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे बांस के डंडे से मारपीट करने लगे, जिससे जगदीश चन्द्रा के सर् से खून निकलने लगा. मामले में पुलिस ने आरोपी पिता नरसिंह चन्द्रा व उसका पुत्र चंद्रशेखर चन्द्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 452, 506, 34 के तहत केस दर्ज जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने में सहयोगी आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, मुख्य आरोपी ने फ़ोटो-वीडियो वायरल करने दी थी धमकी...

इसी तरह कुटराबोड के नरसिंह चन्द्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह गांव के छिंदमुड़ा तालाब नहाने गया था, जब वह नहा कर वापस घर आ रहा था. उसी समय उसका बड़ा भाई जगदीश चन्द्रा भी आ रहा था, जो पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, जिसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!