Anupama: ‘अनुपमा’ से निकाले जाने के बाद इस हसीना के साथ रोमांस करेंगे पारस कलनावत, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म!

‘अनुपमा’ (Anupama) का लाडला एक्स बेटा पारस कलनावत अनुपमा सीरियल से जैसे ही बाहर हुआ तो उसने कई खुलासे किए. शो से बाहर होने के बाद उसने ना केवल रुपाली गांगुली की सच्चाई बताई बल्कि मेकर्स की भी पोल पट्टी खोल दी. लेकिन इस शो से बेघर होने के बाद पारस ने ये खुलासा जरूर कर दिया कि वो मशहूर रियलिटी शो ‘झलक दिखलाजा सीजन 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa) में नजर आने वाले हैं. इस शो में पारस के साथ कौन सी हसीना नजर आएगी उसे लेकर काफी चर्चा है. ऐसे में इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया जिससे ये बात तो साफ हो गई कि ये एक्ट्रेस पारस के साथ ‘झलक दिखलाजा’ में नजर आने वाली हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

 

 

निया शर्मा संग जुड़ा पारस का नाम

पारस कलनावत का नाम निया शर्मा (Nia Shrama) संग सुर्खियों में है. बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि पारस कलनावत और निया शर्मा रिलेशनशिप में हैं. यहां तक कि ये दोनों रियलिटी शो ‘झलक दिखलाजा’ सीरियल में भी नजर आएंगे. हालांकि पारस ने ना केवल निया के नाम का खुलासा किया और ना ही अपने को-डांसर का नाम बताया.

 

 

निया शर्मा ने लगाई मुहर

निया शर्मा (Nia Shrama) ने सोशल मीडिया पर अब एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर कर निया शर्मा ने इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर लिखा- ‘क्या आपको लगता है कि मैं गुड डांसर हूं? झलक दिखलाजा. 3 सितंबर से रात 8 बजे कलर्स पर.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

 

 

पारस ने दिया था हिंट

इससे पहले पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने सोशल मीडिया पर झलक के सेट की एक तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में पारस डांस की प्रैक्टिस एक हसीना के साथ करते हुए नजर आए थे. इस फोटो में पारस ने इस हसीना का चेहरा तो नहीं दिखाया था लेकिन फोटो को देखकर ये जरूर लग रहा था कि ये कोई और नहीं निया शर्मा हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

Related posts:

error: Content is protected !!