जमा पैसे पर अब ज्यादा ब्याज देंगे ये दो बड़े बैंक, कहीं आपका खाता तो नहीं इस बैंक में, चेक करें लेटेस्ट रेट्स..

प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंक- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और कोटक महिंद्रा बैेंक ने फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी है। HDFC Bank ने बताया कि अब अलग-अलग टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। बैंक में एफडी करने वाले सामान्य नागरिकों को 2.75 से 5.7 पर्सेंट तक और वरिष्ठ नागरिकों को 3.2 से 6.5 पर्सेंट तक का ब्याज मिलेगा। ये बढ़ी हुई नई दरें 18 अगस्त 2022 से लागू हैं।

 



 

 

किस अवधि की कितनी ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक अब 7 से 29 दिन के मैच्योरिटी पर 2.75 पर्सेंट, 30 दिन से 89 दिन के मैच्योरिटी पर 3.25 पर्सेंट, 90 दिनों से लेकर 6 महीने से कम के मैच्योरिटी पर 3.75 पर्सेंट जबकि 6 महीने से लेकर 1 साल से कम तक के मैच्योरिटी पर 4.65 पर्सेंट का ब्याज देगा। वहीं बैंक अब 1 साल तक के मैच्योरिटी के लिए 5.35 से 5.5 पर्सेंट, 1 साल से लेकर 2 साल तक के एफडी पर 5.50 पर्सेंट, 2 साल से लेकर 3 साल तक के एफडी पर 5.50 पर्सेंट, और 3 साल से 5 साल तक के लिए किए गए एफडी पर 5.70 से 6.10 पर्सेंट तक का ब्याज देगा। जबकि 5 साल से 10 साल तक के लिए किए गए एफडी पर बैंक पहले की तरह 5.75 पर्सेंट का ब्याज देना जारी रखेगा। यह बढ़ी हुई ब्याज दरें सिर्फ 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra) ने भी ब्याज दरों में किया बदलाव कोटक महिंद्रा बैंक अब 390 दिनों से 3 साल तक के मैच्योरिटी के लिए किए गए फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के अलग-अलग टेन्योर के लिए सामान्य नागरिकों को 2.50 से 5.90 पर्सेंट और वरिष्ठ नागरिकों को 3 पर्सेंट से 6.40 पर्सेंट का ब्याज देगा। बैंक ने पिछले 10 अगस्त के बाद ब्याज दरों में बदलाव करते हुए 390 दिनों से लेकर 3 साल तक के मैच्योरिटी पर 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ाते हुए 5.85 पर्सेंट से 5.90 पर्सेंट कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

PNB ने भी किया है ब्याज दरों में बदलाव
इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2 करोड़ से कम के लिए किए जाने वाले फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। पंजाब नेशनल बैंक ने 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें 17 अगस्त से लागू है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!