JanjgirChampa News : मालखरौदा पुलिस को चोरों ने फिर दी सलामी, दुर्गा मंदिर में हुई चोरी, क्षेत्र में हो रही बार-बार चोरी, पुलिसिंग पर उठे सवाल

जांजगीर-चाम्पा. चोरों ने मालखरौदा पुलिस को फिर सलामी दी है और डोंगरीडीह गांव के दुर्गा मंदिर में चोरी हुई है, जिसके बाद मालखरौदा क्षेत्र में हो रही पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं.



दरअसल, मनोज कुमार साहू ने मालखरौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय दुर्गा मंदिर में घुसकर सोने-चांदी सहित दानपेटी का ताला तोड़कर नगद राशि की चोरी की गई है. साथ ही, दुर्गा मंदिर के पास चोरी में प्रयोग किया गया हथियार भी मिला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

मनोज कुमार साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

आपको बता दें, मालखरौदा थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. चोरी के अधिकतर मामले में पुलिस के हाथ खाली है. चोरों को मालखरौदा पुलिस का जरा भी डर नहीं है, वहीं मालखरौदा पुलिस चोरों को पकड़ने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

error: Content is protected !!