24 अगस्त को रायपुर में होगा मुख्यमंत्री निवास का घेराव, भाजयुमो नेता लोकेश साहू ने कार्यकर्ताओं से घेराव करने जाने की अपील की

जांजगीर-चांपा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष व जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी युवा नेता लोकेश साहू ने समस्त जैजेपुर विधानसभा क्षेत्र युवाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं को 24 अगस्त दिन बुधवार को रायपुर चलने की अपील की है और कहा है कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के द्वारा वादाखिलाफी किया है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था और जिन युवाओं को नौकरी नहीं दे पाएंगे, उसे हर महीने 2500 बेरोजगारी भत्ता दिया जाने का वादा किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार को राज्य में सत्ता में आए 3 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक किसी युवा को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में 1 लाख युवाओं से ज्यादा की संख्या सीएम निवास घेराव किया जाना है, इसलिए सभी क्षेत्रवासियों को समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि बड़ी संख्या में पहुंचकर सीएम आवास घेराव को कर पार्टी की ताकत बनें.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!