Janjgir Arrest : फेसबुक पर पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाला नाबालिग लड़का गिरफ्तार, भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने फेसबुक पर पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

 



सीसीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

इससे पता चला कि सुखदा निवासी नाबालिग लड़के द्वारा फेसबुक पर पोर्नोग्राफी अपलोड कर वायरल किया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ आईटी एक्ट 67 पंजीबद्ध किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आरोपी नाबालिग लड़के के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!