Raju Srivastava: क्या सिर में सूजन की वजह से ब्रेन डेड हुए राजू श्रीवास्तव? कॉमेडियन के मैनेजर ने बताई हकीकत…विस्तार से पढ़िए

कॉमेडी की दुनिया के जाने-माने सितारे राजू

 



श्रीवास्तव इन दिनों अपने जीवन की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। बीते कई दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती कॉमेडियन की सलामती के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। कहींं पूजा तो कहीं हवन का सिलसिला लगातार जारी है। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू की सेहत से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि, उनके फैंस को फेक खबरों से दूर रखने के लिए समय-समय पर उनके परिवार, दोस्त या करीबी लोग राजू की सेहत से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसी बीच अब राजू की सेहत से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक है। साथ ही कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि डॉक्टर्स ने जवाब देते हुए उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। हालांकि, अब इसे लेकर ताजा जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

हाल ही में राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश शर्मा ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कॉमेडियन ब्रेन डेड नहीं हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए राजेश ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत अब थोड़ा सुधार है। उनकी सेहत पहले के मुकाबले बेहतर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राजू श्रीवास्तव के सभी ऑर्गन भी ठीक तरह से काम कर रहे हैं और चीजें अभी स्थिर हैं। उनके मुताबिक बीते गुरुवार को उनकी हालत परेशान करने वाली थी और उनके ब्रेन में सूजन थी। लेकिन अब उनके ब्रेन में सूजन नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि राजू ब्रेन डेड नहीं हैं। वह कोमा की स्थिति में हैं। फिलहाल वह ठीक हैं। नए डॉक्टर उनका ट्रीटमेंट करेंगे तो आगे उनके बेहतर होने की उम्मीद है।

इस बातचीत के दौरान राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश ने यह भी बताया, ‘कॉमेडियन का इलाज कर रही डॉक्टर्स की टीम में बदलाव किया गया है। उन्हें पहले डॉक्टर अचल श्रीवास्तव देख रहे थे, लेकिन अब डॉक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इलाज में भी कुछ बदलाव किया है जिससे फायदा हुआ है और चीजें बेहतर हुई हैं।’

बता दें कि 10 अगस्त के जिम के वर्कआउट करते हुए राजू अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। जिसके बाद से ही वह एम्स में भर्ती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!