छत्तीसगढ़: ASI ने थाने में लगाई फांसी, मचा हड़कंप. फंदे में लटकी मिली लाश ASI की लाश.

गरियाबंद: गरियाबंद के मैनपुर थाने में पदस्थ ASI ने खुदकुशी कर ली है। एएसआई का नाम शंकर लाल सिदार बताया जा रहा है। आज उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। 58 साल के शंकर लाल सिदार नवंबर 2021 से मैनपुर थाना में पदस्थ थे। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर वस्तुस्थिति का जानकारी जुटा रही है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

 

 

आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप है। एएसआई ने थाने में ही फांसी लगायी है, लिहाजा मामला काफी संवेदनशील हो गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक एएसआई शंकर लाल सिदार गाताडिही सरसीवा बलौदा बाजार के रहने वाले थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि एएसआई ने खुदकुशी क्यों कि. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नवविवाहिता की मौत, नैला क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंची थी CSP, तीन माह पहले हुई थी शादी, FSLकी टीम ने भी जांच की...
error: Content is protected !!