Janjgir Child Death : घर में खेलते वक्त बिच्छू के डंक मारने से 2 साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. हसौद क्षेत्र के भातमाहुल गांव में खिलौने से खेलते वक्त बिच्छू के डंक मारने से 2 साल की मासूम बच्ची मायरा सोनी की मौत हो गई है. बच्ची की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

 



दरसअल, भातमाहुल गांव के संजू सोनी की 2 साल की मासूम बेटी मायरा सोनी घर के हाल में खिलौने से खेलते वक्त उसके दाहिने हाथ को बिच्छू ने डंक मार दिया, जिसे मायरा की की दादी ने देखा और बिच्छू को खिलौने से अलग कर बच्ची का घरेलू उपचार के बाद मायरा के दादा रामलाल सोनी, बच्ची को इलाज के लिए डभरा के एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मासूम बच्ची मायरा सोनी ने दम तोड़ दिया. बच्ची के माता-पिता बाहर कमाने खाने गए हुए हैं. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!