Janjgir Pola Festival : पोला त्योहार पर स्कूल में मिट्टी के बैल की हुई दौड़, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. राजीव युवा मितान क्लब भेड़ीकोना द्वारा पोला त्यौहार पर मिडिल एवं प्रायमरी स्कूल में मिट्टी के बैल की दौड़ हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने मिट्टी के बैल के साथ दौड़ लगाई. यहां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बैल दौड़ प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई. साथ ही, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बालिकाएं राधा-कृष्ण के रूप में नजर आई. इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष मनोज साहू ने बताया कि पोला त्यौहार विशेष तौर पर किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है. किसान इस दिन धान की फसल को लक्ष्मी का प्रतीक मानकर, अच्छी और भरपूर फसल की कामना करते हैं.

इस दिन सुबह से किसानों द्वारा बैलों को नहलाकर पूजा-अर्चनाकर कृषि कार्य के लिए दोगुने उत्साह से जुटने प्रण लेते हैं. बैलों की पूजा के बाद किसानों और ग्वालों के द्वारा बैल दौड़ का आयोजन किया जाता है. भेड़ीकोना गांव में राजीव मितान क्लब के आयोजन में छात्र-छात्राओं और लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!