Janjgir Collector Inspection : विद्यालय परिसर में गंदगी और शौचालयों से आ रही बदबू पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, कहा, ‘विद्यालय शिक्षा का मंदिर, इसे स्वच्छ रखें’

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जांजगीर में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में गंदगी और शौचालयों से आ रही बदबू पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा का वह मंदिर है, जहां ज्ञान प्राप्त होता है। विद्यालय चाहे कोई भी हो, हमेशा स्वच्छ और साफ-सुथरा होना चाहिए। इससे अध्ययन और अध्यापन का बेहतर माहौल बनता है। उन्होंने विद्यालय को और बेहतर बनाने तथा अध्यापन में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने तथा यहां व्याप्त समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

 



कलेक्टर ने विद्यालय परिसर पर बारिश का पानी जाम रहने से हो रही गंदगी को दूर करने के निर्देश नगर पालिका सीएमओ का दिए। यहां कम्प्यूटर कक्ष में विद्युतीकरण नहीं होने से विद्यार्थियों की कक्षा नहीं लगने पर उन्होंने सीएमओ को विद्युतीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी में सीपेज की समस्या को दूर करने वाटरपु्रफ पेंट करने तथा शौचालय की नियमित सफाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे यहां होने वाले सभी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करें और संबंधित ठेकेदारों को भी निर्देशित करे कि स्कूल में गुणवत्तामूलक कार्य किया जाए। उन्होंने लैब, लाइब्रेरी तथा क्लास रूम का अवलोकन किया और संबंधित शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आप स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक है। समय पर आने के साथ अच्छे से अध्यापन कराए और यहां चल रहे कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। यह आने वाले कल का ऐसा भविष्य भी है, जो आसपास के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को एक नई दिशा देते हुए उनके कैरियर को संवारने के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनायेगा, इसलिए विद्यालय में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, प्राचार्य डॉ. सुहासिनी शर्मा और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व पार्षद भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!