Janjgir Big News : हाइवा ने शख्स को कुचला, शख्स की मौके पर ही हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, मौके पर तनाव, पुलिस पहुंची

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के बुचीहरदी गांव में तेज रफ्तार हाइवा ने शख्स को कुचल दिया. हादसे में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बलौदा-अकलतरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है और मौके पर तनाव है. सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है और लोगों से चर्चा की जा रही है. हादसे के बाद हाइवा को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है.बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बुचीहरदी गांव का 45 वर्षीय महेश कोल, सड़क पर जा रहा था, तभी हाइवा ने उसे कुचल दिया. हादसे में शख्स महेश कोल की मौके पर ही मौत हो गई. मामले की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

इधर, घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं और बलौदा-अकलतरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर लोगों की भीड़ है और तनाव का माहौल है. पुलिस द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!