Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने लिया अंतिम फैसला, बताया कब करेंगे ऐलान…पढ़िए

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। इस बीच आज राहुल ने खुद बताया है कि उन्होंने पार्टी के अगले अध्यक्ष बनने को लेकर अपना फैसला कर लिया है और वह जल्द ही इसका ऐलान भी करेंगे। राहुल ने कहा कि वे चुनाव होने पर ही इसका जवाब देंगे।

 



राहुल बोले- फैसला ले चुका हूं

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल से इसके संबंध में जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना फैसला कर लिया है, मैं बहुत स्पष्ट हूं और जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा तो मैं जवाब दूंगा।’ राहुल ने कहा कि संवाददाताओं से कहा कि जल्द बहुत स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टी चुनाव होंगे तो मैं अध्यक्ष बनूंगा या नहीं। कृपया उस दिन की प्रतीक्षा करें।” बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 2019 में पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

अशोक गहलोत भी रेस में

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे गिने जा रहे हैं।हालांकि गहलोत हर बार चुनाव लड़ने को मना करते रहे हैं। अशोक गहलोत का कहना है कि कांग्रेस के ज्यादातर नेता राहुल को ही अध्यक्ष बनता देखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं राहुल!

कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने की पैरवी की है। हालांकि राहुल शुरुआत से ही अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं। राहुल गैर गांधी परिवार से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर अड़े हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!