Brahmastra: अब सिर्फ 75 रुपये में मिलेगा रणबीर और आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने का मौका, जानिए कब और कैसे…पढ़िए

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि इस फिल्म को सिर्फ 75 रुपये में सिनेमाघरों में जाकर देखा जा सकता है, तो आप भी हैरान रह जाएंगे और विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह बात एकदम सच है, जिसे जानने के बाद सिनेप्रेमी काफी खुश हो जाएंगे।

 



एक दिन के लिए मिलेगा ऑफर

हालांकि, आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए ही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) और देशभर के सिनेमा मालिकों ने 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर फिल्मों के टिकट की कीमत 75 रुपये कर दी है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

उस दिन हर फिल्म को 75 रुपये में देखा जा सकता है और 9 सितंबर को ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हो रही है, तो इसे भी 16 सितंबर को 75 रुपये में देखा जा सकता है।

4000 थिएटर ले रहे हिस्सा

16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर 4000 थिएटर इसका हिस्सा बन रहे हैं, जहां फिल्मों के टिकट की कीमत कम की गई है। कोरोना महामारी के बाद पूरी तरह से सिनेमाघर खुलने की खुशी में ये दिवस मनाया जा रहा है। इसे उन सिनेप्रेमियों के लिए एक मौके की तरह देखा जा रहा है, जो अभी तक थिएटर में वापसी नहीं कर पाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अयान का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘ब्रह्मास्त्र’

‘ब्रह्मास्त्र’ अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका पहला पार्ट ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बनाने में 10 साल का समय लगा है और यह तकरीबन 8000 स्क्रीन्स पर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!