Janjgir Navratri : बलौदा क्षेत्र के मौलीदाई मंदिर में प्रज्जवलित होंगे मनोकामना दीप, नवरात्र पर्व की तैयारी जोरों पर

मौलीदाई मंदिर में प्रज्जवलित होंगे मनोकामना दीप

 



जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के ग्राम भिलाई के मौली दाई मंदिर में नवरात्र पर्व की तैयारी चल रही हैै। यहां 26 सितंबर से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे। नवरात्र पर्व  मनाने ग्रामवासी जुट गए है। ग्राम भिलाई में साक्षात विराजित मौली दाई मंदिर में क्वार नवरात्रि महापर्व एवं मनोकामना ज्योति कलश तथा ज्वारा ज्योति कलश प्रज्वलन का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति लोककल्याण हेतु इस वर्ष भी किया गया है। यहां 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित नवरात्रि महापर्व की समस्त आवश्यक व्यवस्था में मंदिर के बैगा नरेन्द्र सिंह चौहान, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

इस कड़ी में मनोकामना ज्योति कलशों में घृत जवारा ज्योति, तेल जवारा ज्योति एवं तेल ज्योति कलश प्रज्वलन की व्यवस्था की गई है जो की घठ स्थापना उपरांत एक साथ प्रज्वलित किए जावेंगे। इसके साथ ही मंदिर बैगा द्वारा प्रतिदिन विधि विधान से पूजा पाठ, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, प्रातः कालीन एवं सांध्य कालीन सामूहिक आरती किया जवेगा। क्वार नवरात्रि में श्रद्धालु बड़ी संख्या में मनोकामना दीप प्रज्जवलित कराते हैं, जिसके लिए मंदिर बैगा द्वारा रसीद काटा जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

भक्त तेल ज्योति एवं घृत ज्योति के लिए भक्त रसीद कटवा रहे हैं। नवरात्र के दौरान मौली दाई मंदिर में ज्योतिकलश प्रज्वलित कराने का विशेष महत्व है। अधिकांश लोग मन्नत मांगने के लिए देवी के दरबार में ज्योति कलश जलवाते हैं। वहीं कई भक्त मनोकामना पूर्ण होने के बाद भी कलश प्रज्वलित कराते हैं।

error: Content is protected !!