छत्तीसगढ़: राज्य में इस दिन नवंबर से होगी धान खरीदी की शुरुआत, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके हैं निर्देश…पढ़िए

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरूआत हो जाएगी। आज कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इसकी जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी को लेकर पूरा प्लान तैयार हो चुका है। अधिकारियों को पहले ही धान खरीदी को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं।

 



बीजेपी पर बोला हमला

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बीजेपी के उस पत्र को हास्यास्पद बताया है जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ सरकार से 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने को लेकर पत्र लिखा था। इस पर मंत्री ने कहा कि श्रेय लेने के लिए बीजेपी चिट्ठी लिख रही है। बीजेपी ने 1 नवंबर से कभी भी धान ख़रीदी नहीं की। उन्होंने आगे कहा कि भूपेश सरकार किसानों की सरकार है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!