Janjgir Loot Arrest : 9 माह से फरार लूट के आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे दिया था लूट को अंजाम… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने 9 माह से फरार लूट के आरोपी आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



श्यामलाल खूंटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ग्राम घिवरा सबरिया डेरा मेन रोड किनारे रुका हुआ था. उसी समय पीछे की तरफ से कोई अज्ञात व्यक्ति उसके पास आकर नाक एवं मुंह में स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया. कुछ समय बाद होश में आया तो देखा की पेंट की पॉकेट में रखे 18 हजार रूपए एवं एक नग मोबाइल को कोई अज्ञात व्यक्ति लूटकर ले गया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. विवेचना के दौरान संदेही ग्राम सेंदरी निवासी संजय कुमार सर्वे को पुलिस ने हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया, जिसके बाद उसने 18 हजार रूपए एवं 1 नग मोबाइल को लूट करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी संजय कुमार सर्वे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!