Raju Srivastava: ‘अमिताभ बच्चन की वजह से मिली थी रोजी-रोटी’, राजू श्रीवास्तव ने सुनाई थी…पूरी कहानी

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने हर किसी की आंखे नम कर दी हैं. राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके फैंस से लेकर स्टार्स सभी अपने-अपने तरीके से कॉमेडियन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. वहीं उनके करोड़ों फैंस में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शुमार हैं. बिग बी कई मौकों पर राजू की तारीफ कर चुके हैं. वहीं राजू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अमिताभ बच्चन की वजह से मेरी रोजी रोटी चलती थी.

 



अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने पर मिले थे 50 रुपये

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

राजू अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले देखने के बाद उनके बन गए थे. बॉलीवुड के महानायक की एक्टिंग का असर उन पर ऐसा पड़ा, कि राजू ने उनके जैसा, उठना, बैठना बोलना शुरू कर दिया था और अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने पर पहली बार 50 रुपये मिले थे उन्हें.

राजू ने अपने स्ट्रगल वाले दिनों को किया था याद

राजू ने बताया था कि जब वो मुंबई पहली बार आए थे तो वो काम की तलाश में खूब भटके थे. जिसके बाद गली वाले बैंड आर्केस्ट्रा के मेंबर्स से उनकी बात हुई. उन्होंने अमिताभ बच्चन की मिमिक्रि कर के दिखाई और फिर उन्हें काम मिल गया था. उन्होंने बताया था कि, ‘पहली बार उसने मुझे 50 रुपये दिए, खाना दिया. उसके बाद 75 रुपये दिए और फिर 200 रुपये तो वो मुझे दो साल तक देता रहा. तो इस तरह से मुझे बच्चन साहब की वजह से रोजी-रोटी मिली’.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

अमिताभ बच्चन ने राजू का पूछा था हाल

अमिताभ बच्चन ने राजू की तबीयत बिगड़ने पर उनका हाल पूछा था. उन्होंने अपना एक ऑडियो मैसेज हॉस्पिटल में भर्ती राजू श्रीवास्तव तक पहुंचाया था. बताया जाता है कि ये मैसेज बार-बार राजू श्रीवास्तव को सुनाया गया, जिसमें अमिताभ राजू श्रीवास्तव को उठने के लिए कह रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!