Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ, धरती पर नहीं होगी रात! इस साल दो हो चुकी हैं सच

दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा की अब तक कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए भी कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।

 



बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर थीं। उनकी साल 2022 के लिए की गई दो भविष्यवाणियां अभी तक सच साबित हो गई हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो सच हुई हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा दुनिया की उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं जिन पर दुनिया यकीन करती है। अब बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी ने दुनिया को खौफ में डाल दिया है।

बाबा वेंगा ने मरने से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा ने ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की थी जिसके कारण दुनिया खौफ में है। दुनिया के खत्म होने की बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी। उन्होंने बताया है कि साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

जानिए कब धरती पर नहीं होगी रात

दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि एक समय आएगा जब धरती पर रात नहीं होगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2100 में धरती पर रात नहीं होगी।

भारत पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भारत को लेकर भी डराने वाली भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक, देश में फसलों और खेतों पर टिड्डियां का हमला होगा जिसके चलते भूखमरी पैदा हो सकती है। इसके अलावा भारत में अकाल जैसी आपदा उत्पन्न होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

साल 2022 भविष्यवाणियां हुईं सच

बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए की गई दो भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, कुछ देशों को पानी की कमी से पेरशानी होगी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों से कम पानी इस्तेमाल करने को निर्देश दिया है। 1950 के दशक के बाद से देश में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली में भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखा पड़ रहा है।

बाबा वेंगा ने साल 2022 में एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की संभावना जताई थी। इसके अलावा कहा था कि भूकंप आएगा और सूनामी आएगी। भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची हुई है जिसके बारे में बाबा वेंगा ने कहा था। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी बाढ़ ने लोगों को प्रभावित किया है। इसको देखकर लगता है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां भी बिल्कुल सच सबाति हुई हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त
error: Content is protected !!