Babar Azam Record: विराट की राह चले बाबर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। यह मैच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की शानदार पारी के लिए याद किया जाएगा। बाबर ने इस मैच में नाबाद 110 रन बनाए और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

 



उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्विटजरलैंड के फहीम नाजिर के खास क्लब में भी जगह बना ली। पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए बाबर में टी20 में दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही वह तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दो शतक लगाए हैं।

बाबर आजम से पहले भारत के रोहित शर्मा ने कप्तानी करते हुए टी20 में दो शतक लगाए हैं। वहीं, स्विजरलैंड के फहीम नाजिर भी ऐसा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

कोहली की राह चले बाबर

एशिया कप में बाबर आजम की फॉर्म बेहद खराब थी और उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला था, जबकि उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। इसके बाद उन्हें खराब फॉर्म के लिए ट्रोल किया जा रहा था। इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान भी गंवा दिया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 110 रन बनाकर शानदार वापसी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

बाबर से पहले विराट कोहली ने भी एशिया कप में भारत के आखिरी मैच में नाबाद 122 रन बनाए थे। उन्होंने लगभग तीन साल बाद शतक लगाया था। इस पारी के साथ विराट भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

पाकिस्तान की शानदार वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में पाकिस्तान को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही यह टीम सीरीज में पीछे हो गई थी। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही थी। इसके बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान के सामने 200 रन का लक्ष्य था। इसी मैच में बाबर ने फॉर्म में वापसी की और 66 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। रिजवान ने भी 51 गेंदों में 88 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों ने मिलकर 19.3 ओवर में 203 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!