सरसों तेल-तिलहन कीमतों में सुधार; मूंगफली, पामोलीन में नरमी

नयी दिल्ली. विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को मूंगफली, पामोलिन और सीपीओ की कीमतों में मामूली गिरावट का रुख रहा।

 



दूसरी ओर किसानों द्वारा नीचे भाव में बिकवाली नहीं करने से सरसों तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार देखा गया जबकि आने वाली नई फसल के चलते मूंगफली के भाव में नरमी का रुख रहा।

बाजार सूत्रों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में बरसात होने से कपास की आवक में देरी होने के कारण बिनौला तेल की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में सुधार आया। इसके अलावा बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में 2.50 प्रतिशत की गिरावट देखी गई जबकि शिकॉगो एक्सचेंज भी कल रात दो प्रतिशत यानी 25 डॉलर के करीब भारी गिरावट के साथ टूटा और इसमें दो प्रतिशत की गिरावट चल रही है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...

विदेशी बाजारों में भाव टूटने के बावजूद स्थानीय बाजार में कम आपूर्ति के कारण आयातित तेलों जैसे…सोयाबीन, सीपीओ, पामोलिन और सूरजमुखी की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। वहीं शुल्कमुक्त आयात होने के बावजूद खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं को सोयाबीन रिफाइंड और सूरजमुखी तेल के लिए ऊंची कीमत अदा करनी पड़ रही है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की आपूर्ति श्रृंखला को बनाये रखने के लिए सोयाबीन डीगम और सूरजमुखी तेल के आयात की सीमा को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिये या पहले की तरह पांच प्रतिशत का आयात शुल्क लगा देना चाहिये।

इसके अलावा सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

सरसों तिलहन – 6,850-6,855 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली -7,070-7135 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,695 – 2,885 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,140-2,270 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,210-2,325 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,000-19,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,450 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,099 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 9,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

इसे भी पढ़े -  Chhattisgarh News : निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

सोयाबीन दाना – 5,250-5,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 5,225- 5,325 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

error: Content is protected !!