WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब एक साथ 32 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात. जानिए कैसे…

नई दिल्ली: WhatsApp यूजर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आए दिन नए फीचर्स लाता है. इस सुविधा के बाद व्हाट्सऐप की वीडियो और वॉयस कॉल पर अधिक संख्या में लोग जुड़ सकेंगे. सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी सुरक्षित ‘एन्क्रिप्टेड’ वीडियो कॉलिंग के लिए टेस्टिंग कर रही है. जिसके बाद व्हाट्सऐप पर एक साथ 32 यूजर्स वीडियो काल पर बातचीत कर सकेंगे.

 



 

 

 

जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि हम इस सप्ताह से व्हाट्सऐप पर ‘कॉल लिंक’ सुविधा शुरू कर रहे हैं ताकि आप एक क्लिक कर किसी कॉल से जुड़ सकें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

 

अभी है 8 लोगों के जुड़ने की सुविधा
अभी आठ लोग व्हाट्सऐप में वीडियो कॉल से जुड़ सकते हैं. इस सुविधा के शुरू होने के बाद यूजर्स व्हाट्सएप पर ही मीटिंग, परिवार और दोस्तों बातचीत कर सकेंगे.

 

 

 

ऐसे करें यूज
यूजर्स कॉल के विकल्प में जा कर ‘कॉल लिंक’ बना सकेंगे और इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकेंगे. कॉल लिंक का उपयोग करने के लिए व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को ऐप को ‘अपडेट’ करना होगा. यूजर्स को अपनी ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

 

व्हाट्सऐप यूजर्स को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ऐप के कॉल्स टैब में नया ‘कॉल लिंक्स’ ऑप्शन दिखेगा. इसपर टैप करने के बाद वे ऑडियो या वीडियो ग्रुप कॉल्स का लिंक क्रिएट कर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!