Aadhaar Card से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई, इस बात का नहीं होगा आपको पता. जानिए

Aadhaar Card Update: भारत के नागरिकों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) काफी जरूरी दस्तावेजों में से एक है. आधार कार्ड को एक पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही कई जरूरी कामों के लिए यह दस्तावेज काफी जरूरी है. आधार कार्ड भारत सरकार की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के जरिए जारी एक 12 अंकों की व्यक्तिगत पहचान संख्या है. यह संख्या भारत में कहीं भी पहचान और पते के प्रमाण के रूप में कार्य करती है.

 



 

 

 

 

ये लोग कर सकते हैं एप्लाई

भारतीय डाक के माध्यम से प्राप्त आधार कार्ड और यूआईडीएआई की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए ई-आधार समान रूप से मान्य हैं. कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी उम्र और लिंग का हो, जो भारत का निवासी है और यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करता है, आधार के लिए नामांकन कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

 

 

अपडेट करवा सकते हैं आधार की जानकारी

व्यक्तियों को केवल एक बार नामांकन करने की आवश्यकता होती है. हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि आधार कार्ड में कुछ अपडेट भी करवाना पड़ता है. आधार कार्ड में कुछ अपडेट भी आसानी से किया जा सकता है. इसमें लोग एड्रेस भी अपडेट करवा सकते हैं. हालांकि लोग चाहते हैं वो अपना एड्रेस स्थानीय भाषा में अपडेट करे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

इन भाषा में करवा सकते हैं अपडेट

वहीं कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि वो अपना एड्रेस अपनी स्थानीय भाषा में भी अपडेट करवा सकते हैं. ऐसा मुमकिन है. अंग्रेजी के अलावा लोग असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा में अपने एड्रेस में सुधार या अपडेट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!