JanjgirChampa : जिला साहू संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू का जोरदार स्वागत, दिखा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जांजगीर के माता कर्मा भवन पहुंचने पर बालेश्वर साहू का समाज के लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत के बाद बैठक आहूत की गई, जहां समाज को अग्रसर करने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. यहां साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में अपनी बातें रखी और अपना सुझाव भी दिया. इस दौरान साहू समाज के पदाधिकारी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया, पूछताछ में कई खुलासे, अब इस बड़े कानून के तहत भी होगी कार्रवाई...

मीडिया से बात करते हुए जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कहा कि समाज के वरिष्ठजन और सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा, वहीं साहू समाज में शिक्षा के विकास और युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Fraud Arrest : पिज्जा कम्पनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 2 लाख 65 हजार की ठगी, दिल्ली से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, ...इस राज्य का है रहने वाला... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!