T20 World Cup : कप्तान रोहित के लिए सिरदर्द बन सकता है ये प्लेयर, वार्म अप मैच में बुरी तरह से रहा फेल, पढ़िए विस्तार से…

नई दिल्ली. टी20 विश्वकप जीतने के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के लिए हर तरह के प्रयोग कर रही है। इस बीच लगातार कमजोरियां भी निकलकर सामने आ रही है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के साथ अभ्यास मैच खेला।



इस मैच में टीम इंडिया ने 13 रनों से जीत हासिल कर ली। लेकिन इस मैच में भारत की बड़ी कमजोरी सामने आई है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के नौसिखिया बल्लेबाजों के सामने टीम इंडिया का एक प्लेयर बुरी तरह से फ्लाप रहा। ये खिलाड़ी अपनी लय में नजर नहीं आ रहा है। अब अगर ऐसा हाल रहा तो टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने के सपने पर ग्रहण लग सकता है।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

मैच शुरू होने से पहले बड़ी कमजोरी सामने आने से कप्तान रोहित की परेशानी बढ़ गई है। हम बात कर रहे हर्षल पटेल की। वार्म अप मैच में हर्षल पटेल ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। विकेट लेना तो दूर वह रन बचाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। उन्होंने अपने चार ओवर में 49 रन देकर सिर्फ एक विकेट ही हासिल किया। ऐसे में वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

हर्षल पटेल के आईपीएल 2021 को छोड़ दे तो टीम इंडिया में अब तक ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए हैं। आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में हर्षल पटेल लगातार विकेट के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। जबकि आईपीएल 2021 हर्षल ने अपनी गेंद से कई कमाल दिखाया था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई थी। वह अपनी धीमी गति की गेंदों के लिए फेमस हैं। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 23 टी20 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं।

error: Content is protected !!