Gold price खुशखबरी: धनतेरस पर सस्ता हो गया सोना, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today: अगर आप धनतेरस (dhanteras) के दिन सोने (gold) की खरीददारी की योजना बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि आज सोने की कीमत सस्ती हो गई है. कल भी सोने के दाम सस्ते हुए थे, जबकि आज भी कीमतों में कमी आई है, बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम के दाम 4,713 रुपए हैं. जबकि कल की कीमत 4,723 रुपए थी, यानि दामों में 10 रुपए की कमी आई है. इसी तरह अन्य केरेट्स में भी दाम कम हुए हैं.

 



 

 

 

 

सोना हुआ सस्ता
आज भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत 37,704 रुपए हैं, जबकि कल की कीमत 37,784 रुपए थी, यानि दामों में 80 रुपए की कमी हुई है, वहीं 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 4,949 रुपए हैं, जबकि कल की कीमत 4,959 रुपए थी, यानि दामों में 10 रुपए की कमी हुई है. इसी तरह 24 कैरेट के 8 ग्राम सोने के दाम 39,592 रुपए हैं, जबकि कल की कीमत 39,672 रुपए थी, यानि दामों में 80 रुपए की कमी हुई है. यानि धनतेरस पर सोने की खरीददारी का अच्छा मौका है. आज इंदौर भोपाल सराफा बाजार में सोने की यही कीमत लागू रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

चांदी में मामूली उछाल
बात अगर चांदी के दामों की जाए तो चांदी के दामों में मामूली उछाल आया है. आज एक ग्राम चांदी की कीमत 61.5 रुपए हैं, जबकि कल ग्राम चांदी की कीमत 61 रुपए थी. यानि दामों में 0.5 की बढ़ोत्तरी हुई है. एक किलो चांदी के बार की कीमत आज 61,500 रुपए है, जबकि कल की कीमत 61,000 रुपए थी, यानि दामों में 500 रुपए बढ़ गए हैं. आज बाजार में चांदी के यही दाम लागू रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!