Skin Care Tips सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, चेहरे की स्किन हो सकती है ड्राई!..

Skin Care For Dry Skin: सर्दियों में हमारी स्किन ड्राई तो होती ही है मगर गर्मियों में भी त्वचा रूखी पड़ जाती है. ऐसे में जरुरी होता है त्वचा को सही तरह से मॉइस्चराइज (Moisturize) किया जाये. कई लोगों की स्किन के रूखेपन का कारण प्रदूषण, धूप और सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो न करना होता है. साथ ही साथ गलत आदतों की वजह से भी कई बार स्किन से जुड़ी समस्या होने लगती है. ऐसे स्तिथि में अगर आप मॉइस्चराइज़र का भी इस्तेमाल करेंगी तो भी इसका कोई ख़ास असर नहीं होता है.ऐसे में हम यहां आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से आपकी स्किन ड्राई होने लगती हैं

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

इन कारणों की वजह से स्किन होने लगती है ड्राई-

नहाने में गरम पानी का इस्तेमाल
गरम पानी से नहाने में शरीर की सारी थकान निकल जाती है. लेकिन गरम पानी का इस्तेमाल आपकी स्किन को खराब बना देता है. यह गरम पानी आपकी स्किन में मौजूद तेल और नमी को हटा देता है. इसलिए गर्म पानी से नहाने की बजाये आप हल्के गुनगुने पानी से नहाएं.

 

 

 

पानी का अधिक सेवन

पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप हद्द से ज्यादा पानी पिएंगे तो ऐसे में यह आपको नुकसान भी कर सकता है. आपको बता दें की ज्यादा पानी पीने से ये आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को बहार निकल देगा जिसके कारण आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

सोते समय स्किन केयर न करना
कई लोग मेकअप (Makeup) लगा कर ही रात में सो जाते है जो की आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता. इसलिए जब आप सोये उससे पहले अपने चेहरे को जरूर धो लें और चेहरे को साफ़ करने के बाद मॉइस्चराइजर ज़रूर लगाएं. रात का स्किन केयर रूटीन बेहद जरुरी होता है ये आपकी स्किन को साफ़ करता है और त्वचा को हेल्दी भी बनाता है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!