मुकेश अंबानी बनाएंगे एक और कंपनी, शेयर बाजार में भी होगी लिस्टिंग, बांटे जाएंगे स्टॉक. जानिए क्या है ओ कंपनी..

देश के दूसरे सबसे रहिस अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की एक और कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी। इस कंपनी का नाम-जियो फाइनेंशियल सर्विसेज होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शेयर बाजार में लिस्टेड है और मार्केट कैपिटल के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

 



 

 

 

क्या कहा रिलायंस ने: सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि वह अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई को अलग करेगी और उसे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज नाम से शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराएगी। कंपनी के मुताबिक रिलायंस की इंवेस्टमेंट एंड होल्डिंग लिमिटेड को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यह सबकुछ डी-मर्जर योजना के तहत होगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

शेयरधारकों को क्या मिलेगा: डी-मर्जर के बाद रिलायंस के शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) का एक शेयर दिया जाएगा। बता दें कि रिलायंस के फाइनेंशियल सर्विसेज का कारोबार 31 मार्च, 2022 तक 1,387 करोड़ रुपये था। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के कुल कारोबार का 0.3% था।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

सितंबर तिमाही के सुस्त नतीजे: चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 13,656 करोड़ रुपये पर रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में कंपनी ने 13,680 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। वहीं, पिछली तिमाही की तुलना में रिलायंस के शुद्ध लाभ में 24 प्रतिशत की कमी आई है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!