टेलीकॉम कंपनी का ये स्टॉक, 5 दिन में दे रहा रिटर्न कीमत 9 रुपये से भी है कम

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के शेयर में इस हफ्ते रौनक रही। हफ्ते के दौरान कंपनी का शेयर 5 फीसदी या उससे ज्यादा चढ़ा है। वहीं, सिर्फ शुक्रवार के दिन शेयर के भाव में 2 फीसदी तक की तेजी आई।

 



 

 

 

शेयर की कीमत: वोडाफोन आइडिया का क्लोजिंग शेयर प्राइस 8.72 रुपये है। यह एक दिन पहले के मुकाबले 1.75% तेजी को दिखाता है। वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी की कई वजह बताई जा रही है। दरअसल, कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के बोर्ड की बैठक में फंड जुटाने की योजना पर मंथन होने की खबरों ने शेयर को बूस्ट दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि फंड जुटाने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

इसके अलावा बाजार नियामक से भी ने वोडाफोन आइडिया द्वारा 1.92 अरब डॉलर से अधिक की बकाया राशि को इक्विटी में बदलने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के अमल में आने के बाद वोडाफोन में सरकार की हिस्सेदारी 30% से अधिक हो सकती है। इसी के साथ सरकार यूके के वोडाफोन समूह और आदित्य बिड़ला समूह के साथ कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक बन जाएगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

हालांकि, ऐसी भी खबरें हैं कि टेलीकॉम मिनिस्ट्री वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के बकाये को इक्विटी में बदलने की अपनी योजना को अमल में लाने पर जल्दबाजी नहीं करेगा। खबरों के मुताबिक कंपनी द्वारा पूंजी जुटाने या भरोसा बढ़ाने के किसी अन्य उपाए के जरिए बाजार में लंबे समय तक टिके रहने का संकेत देने के बाद ही बकाये को इक्विटी में बदला जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!