JanjgirChampa Arrest : फटाखा की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने विस्फोटक फटाखा की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कमरीद गांव निवासी रघुराज सूर्यवंशी अवैध रूप से फटाखा की बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर सारागांव पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रघुराज सूर्यवंशी के कब्जे से 10 किलोग्राम फटाखा बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

इसी प्रकार चोरिया गांव निवासी भवानी लाल थवाईत अवैध रूप से फटाखा की बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी भवानी लाल थवाईत के कब्जे से 7 किलोग्राम विस्फोटक फटाखा बरामद किया है.

साथ ही, रोहदा गांव निवासी सहाजन बरेठ अवैध रूप से फटाखा की बिक्री कर रुका है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सहाजन बरेठ के कब्जे से 7 किलोग्राम विस्फोटक फटाखा बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपी रघुराज सूर्यवंशी, भवानी लाल थवाईत और सहाजन बरेठ के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत की कार्रवाई है.

error: Content is protected !!