Sakti News : तालाब के पास जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार, रूपये जब्त, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. अड़भार के टेड़ही तालाब के पास जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, अड़भार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अड़भार के टेड़ही तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 6 जुआरीयों को पकड़ा और 2120 रुपये के साथ 52 ताशपत्ती को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों से पानी बचाने की अपील, कहा, 'जल ही जीवन है' और हर नागरिक को एक-एक बूंद की कीमत समझनी चाहिए

पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!