Janjgir Arrest : युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी घरघोड़ा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घरघोड़ा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने 09 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमृतलाल साहू जबरन युवती के घर अंदर घुसकर उससे छेड़छाड़ किया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 क, 509 ख, 454 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

पुलिस ने मड़वा गांव के रहने वाले आरोपी अमृतलाल को घरघोड़ा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!