छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी के श्रद्धांजलि और शान्तिभोज के कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले के नथियानवगांव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय  मनोज सिंह मंडावी के श्रद्धांजलि और शान्तिभोज के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय  मंडावी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 



इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, विधायक मोहन मरकाम, विक्रम मंडावी, पूर्व राज्य सभा सांसद पी.एल. पुनिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़े -  Mulmula News : योग भारतीय संस्कृति का मूल धरोहर है : संतोष लहरे
error: Content is protected !!