Sakti Arrest : तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, तलवार जब्त, 2 फरार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में युवक को तलवार लहराकर धमकाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 34 के तहत के तहत केस दर्ज किया था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरियरा गांव के संतराम टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 16 अक्टूबर की रात उसके घर में त्रिदेव राय, गब्बर यादव एवं जनाधार सतनामी तीनों घर घुसकर कर गली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे. साथ ही, त्रिदेव राय ने अपने हाथ में लोहे की तलवार को लहराकर डरा धमकाने लगा, जिसकी रिपोर्ट हसौद थाने में दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक त्रिदेव राय को नरियरा से गिरफ्तार किया है, वहीं मामले के दो आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपी युवक के पास से 1 तलवार जब्त किया है और आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!