Sakti Arrest : दहेज में 4 लाख रुपए नगद एवं बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति, सास, ससुर एवं मामा ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने आमगांव और सकरेली गांव से महिला को दहेज के नाम पर 4 लाख रुपए नगद एवं बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति, सास, ससुर एवं मामा ससुर को गिरफ़्तार किया है. मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 (A) 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस ने बताया, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आमगांव के गुलशन खुराना से 1 सितम्बर 2019 को शादी हुई थी. शादी के एक साल बाद ही पति गुलशन खुराना, ससुर ठण्डाराम खुराना, सास तिलबाई, मामा ससुर रामसिंह जांगड़े के द्वारा दहेज में 4 लाख रुपए नगद एवं बाइक नहीं लाने को लेकर मारपीट एवं दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे. इसकी रिपोर्ट जैजैपुर थाना में दर्ज कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से लगातार आरोपी फरार थे, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आमगांव एवं सकरेली आये हुए हैं, जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी पति गुलशन खुराना, ससुर ठण्डाराम खुराना, सास तिलबाई को आमगांव से, वहीं मामा ससुर रामसिंह जांगड़े को सकरेली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!