Google App Closing: सफर में भटके रास्ता तो अब नहीं ले सकेंगे गूगल की मदद! बंद होने जा रहा ये ऐप

Google Street View App Shutting: गूगल (Google) एक सर्च इंजन की तरह तो काम करता ही है, साथ ही, इस कंपनी ने कई सारे स्मार्टफोन ऐप्स भी तैयार किये हैं, जिनको दुनियाभर में कई लोग इस्तेमाल करते हैं. इस लिस्ट में कुछ ऐसे भी ऐप्स के नाम शामिल हैं जिन्हें रास्ता दिखाने या यूं कहें कि रास्ता ढूंढने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं कि यहां किस ऐप के बारे में बात की जा रही है, जिसकी मदद से आप आगे चलकर रास्ता नहीं ढूंढ पाएंगे. वो कौन सा ऐप है जिसे गूगल आने वाले दिनों में बंद करने जा रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है..

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

सफर में भटके रास्ता तो अब नहीं ले सकेंगे Google की मदद!

अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां किस ऐप की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि हम गूगल (Google) के गूगल मैप्स (Google Maps) नहीं बल्कि गूगल स्ट्रीट व्यू ऐप (Google Street View App) की बात कर रहे हैं. यह गूगल का स्टैंडअलोन स्ट्रीट व्यू ऐप है, जिसे आने वाले दिनों में ऐप स्टोर से हटाया जा रहा है. इस ऐप के सपोर्ट को जल्द बंद कर दिया जाएगा.

 

 

 

Google Street View App को बंद करने के पीछे की वजह

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन ऐप को किस वजह से बंद किया जा रहा है. बता दें कि गूगल स्ट्रीट व्यू ऐप (Google Street View App) को इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले, स्ट्रीट व्यू फीचर को गूगल मैप्स (Google Maps) के ऐप पर इंटरोडयूस कर दिया गया है. इसी के चलते, अब गूगल स्ट्रीट व्यू ऐप का कोई मतलब नहीं है.

 

 

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बताया गया है कि गूगल स्ट्रीट व्यू ऐप (Google Street View App) को आईफोन (iPhone) और एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए, मार्च 2023 तक बिल्कुल बंद कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!