भारत के लिए 2011 तो PAK के लिए 1992, इस बार टी-20 वर्ल्डकप में किसका संयोग पड़ेगा भारी

भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। सेमीफाइनल में भारत की टीम इंग्लैंड तो पाकिस्तान न्यूजीलैंड के सामने होगी। वैसे पाकिस्तान के इस सफर में तगड़ा किस्मत कनेक्शन है। वहीं, पाकिस्तानी समर्थक टीम के लचर प्रदर्शन में भी 1992 वनडे वर्ल्डकप जीत का संयोग ढूंढने लगे हैं।

 



दूसरी तरफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कमोबेश तगड़ा रहा है और उसके समर्थकों की भी संयोगों में दिलचस्पी कम नहीं है। भारतीय समर्थक टीम के सफर को 2011 के वनडे विश्वकप से जोड़ने लगे हैं। आखिर क्या है 1992 और 2011 का संयोग, आइए डालते हैं एक नजर…

भारत के संयोग

सबसे पहले बात भारतीय क्रिकेट टीम की। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे इस टी-20 वर्ल्डकप में भारत के मिशन का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार जीत से हुआ। इसके बाद, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़कर भारत ने यहां अपने सभी मैच जीते हैं।

बात करें 2011 की तो उस साल खेले गए वनडे वर्ल्डकप में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से दो गेंद का खेल बाकी रहते जीत गई थी। इस टी-20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। तब भी दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद भारत अपने सभी मैच जीतता गया और फाइनल में श्रीलंका को शिकस्त देकर चैंपियन बना था। अब भारतीय फैन्स इसी संयोग की बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इसके अलावा कुछ अन्य दिलचस्प संयोग भी हैं। 2011 में भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया था, वहीं 2022 में भी उसने पाकिस्तान-नीदरलैंड को मात दी है। इसके अलावा 2011 के वनडे वर्ल्डकप में आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था और 2022 में भी आयरलैंड ने इंग्लैंड को शिकस्त दी है।

ऐसे हैं पाकिस्तान के संयोग

वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों के पास तो संयोगों की फेहरिस्त और भी लंबी है। इसके मुताबिक 1992 का वनडे वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था और यह टी-20 वर्ल्ड कप भी वहीं हो रहा है। साल 1992 में भी पाकिस्तान की टीम राउंड रॉबिन मैच में भारत से हार गई थी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

भारत ने इस बार भी पाकिस्तान को ग्रुप मैच में मात दी है। इसके अलावा 1992 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम सबसे कम 9 प्वॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस टी-20 वर्ल्डकप में भी ऐसा ही कुछ हुआ है।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी चार 4 टीमों में सबसे कम 6 अंक पाकिस्तान के ही हैं। कुछ फैन्स का यह भी कहना है कि 1992 के कप्तान इमरान खान के नाम के सभी अल्फाबेट्स को मिलाकर नंबर 9 आता था, वहीं बाबर आजम के नाम के सभी अल्फाबेट्स गिनने पर 9 ही होते हैं। इसके अलावा उस साल भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 1992 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी और इस बार उसका मुकाबला कीवी टीम से ही है। सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने तब इंग्लैंड को फाइनल में हराया था, लेकिन इस संयोग पर मुहर लगाने के लिए अभी भारत और इंग्लैंड के बीच मैच होना बाकी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!