सबसे ज्यादा बिकने वाले AMOLED डिस्प्ले फोन पर बंपर डिस्काउंट, यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी फ्री

लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से सबसे ज्यादा बिकने वाला AMOLED डिस्प्ले स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी का Redmi Note 11 है और काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, मिडरेंज सेगमेंट में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। बड़े AMOLED डिस्प्ले के अलावा डिवाइस में दमदार कैमरा और प्रोसेसर दिया गया है।

 



रेडमी नोट 11 के दो वेरियंट्स भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनमें से पहला 4GB+64GB और दूसरा 6GB+128GB स्टोरेज देता है। पहले बेस वेरियंट को 17,999 रुपये के बजाय 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, वहीं दूसरा वेरियंट 19,999 रुपये के बजाय 15,999 रुपये में मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

बैंक ऑफर्स के साथ इनपर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही ये फोन खरीदने पर दो महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

फोन में मिलता है मिडरेंज क्वालकॉम प्रोसेसर
शाओमी के इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

रियर पैनल पर दमदार 50MP क्वॉड कैमरा
Redmi Note 11 के बैक पैनल पर चार सेंसर्स वाला कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो और एक पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 13MP पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000mAh बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!