Chhattisgarh Politics : बिजली बिल का करंट भूपेश सरकार का असली चेहरा उजागर कर रहा है : नारायण चंदेल, जनता से करंट खाने तैयार रहे कांग्रेस

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आम जनता सहित हर वर्ग के उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल को भूपेश बघेल सरकार की लूटखसोट और तानाशाही करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है। बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक ही महीने में जनता के सिर पर 10,000 रुपये तक का बोझ डाल दिया। बिजली बिल में इस अधिभार का करंट भूपेश बघेल सरकार के असली चेहरे को उजागर कर रहा है। यह जनता के साथ छलावा है। जनता के साथ लूट है।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर घड़ियाली आंसू बहाते हुए देश भर में ड्रामा करती है और यहां भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पीछे के दरवाजे से जनता की जेब से पैसा निकाल रही है। यह घोर निंदनीय है। जनता के प्रति अक्षम्य अपराध है। सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत तो दे नहीं रही है। उल्टे हर तरह से जनता को निचोड़ा जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार जनता को गन्ने की तरह पेर रही है। वहां तक भी जनता खून के आंसू पी रही है लेकिन जो जनता के पास है, वह भी लूट कर न जाने कहां पैसा भेज रहे हैं?

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने इसके पूर्व एक साल में दो बार बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को झटका दिया। अब अधिभार के रूप में जनता को करंट लगाने वाले भूपेश बघेल उस करंट के लिए तैयार रहें, जो जनता उन्हें चुनाव में देने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!