Sakti Fraud Arrest : NTPC कोरबा में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल, जांजगीर क्षेत्र की रहने वाली है आरोपी महिला

सक्ती. सक्ती पुलिस ने NTPC कोरबा में इलेक्ट्रिशियन के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला ईशिता सहिस को लछनपुर गांव से गिरफ्तार किया है और आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



गौरतलब है कि डिक्सी गांव के रहने वाले उमेश सागर ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव के रहने वाली महिला ईशिता सहिस ने उसे NTPC कोरबा में इलेक्ट्रिशियन के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : स्कूल में अटेंडेंस एप को लेकर सवाल उठाना शिक्षिका को पड़ा भारी, शिक्षिका को स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक ने सस्पेंड किया...

उमेश सागर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महिला ईशिता सहिस को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!