Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेहता साहब की शामत आई, इधर कुआं उधर खाई! पढ़िए..

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Today Episode: शो का इतिहास इसका गवाह रहा है कि जब-जब मेहता साहब ने जेठालाल की मदद करने की कोशिश की है तब-तब उन पर बात भारी पड़ गई है. उन्हें पड़ गए हैं लेने के देने और इस बार भी वही होने जा रहा है. ना-ना करते हुए भी परम मित्र जेठालाल की मदद के लिए राजी हुए मेहता साहब अब बड़ी मुसीबत में घिर चुके हैं टेंशन भी ऐसी है कि नौकरी पर बात बन आई है. अगर समय रहते सब ठीक नहीं हुआ तो फिर मेहता साहब की खैर नहीं. चलिए बताते हैं कि आखिर मामला है क्या.



 

इसे भी पढ़े -  37 साल पुराने गाने ने Dhurandhar The Revenge में फूंकी जान, Sunny Deol की मूवी से है नाता

 

 

बॉस से झूठ बोलना पड़ा भारी
हुआ ये कि जेठालाल को एक मीटिंग के दौरान मेहता साहब की जरूरत थी क्योंकि ये मीटिंग अंग्रेजी में होनी थी लिहाजा छुट्टी के लिए मेहता साहब ने बॉस से पैर में मोच आने का बहाना बना दिया. छुट्टी लेकर मेहता साहब गडा इलेक्ट्रोनिक्स मीटिंग के लिए पहुंच गए तो वहीं शक होने पर बॉस सीधे जा पहुंचा गोकुलधाम सोसायटी. ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. अब इस बात की भनक मेहता साहब को भी लग गई है. लिहाजा वो अपने बॉस को सोसायटी में उनके पहुंचने से पहले नहीं जाने देना चाहते.

 

 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

 

गोकुलधाम सोसायटी में पहुंचे मेहता साहब के बॉस
वहीं लाख कोशिशों के बावजूद उनके बॉस गोकुलधाम सोसायटी में जा पहुंचे हैं अब्दुल के रोकने पर भी वो नहीं रूके और सीधे जा पहुंचे कम्पाउंड. उन्हें मेहता साहब का घर भी नजर आ गया है. लेकिन हर कोई तारक मेहता की मदद करने के लिए उन्हें रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन क्या इससे मेहता साहब बच पाएंगे. क्या उनकी नौकरी इस बार वाकई चली जाएगी.

 

 

 

 

 

खैर, इन सब सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड में मिल ही जाएंगे. क्योंकि गोकुलधाम में ऐसे हंगामे कोई नई बात नहीं है.

इसे भी पढ़े -  नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें पिछले महीने का रिपोर्ट कार्ड, किसे मिली Top 5 में जगह

error: Content is protected !!