Tips to make homemade mosquito killer: मच्छर मारने के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल, चुटकियों में समस्याओं से मिलेगी निजात

सर्दी के दस्तक देते ही घरों से कीड़े-मकौड़ो की समस्या लगभग गायब हो जाती है. मगर सर्दियां आने के बावजूद मच्छरों की परेशानी खत्म नहीं होती है. ऐसे में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोगों को मार्केट से मॉस्किटो किलर (Mosquito killer) खरीदना पड़ता है.

 



हालांकि अगर आपको मच्छर मार चीजें बाजार से लाना महंगा लगता है, तो आप घर पर कुछ नेचुरल चीजों से ही मच्छरों को मारने की दवा बना सकते हैं.

घर में मच्छरों की मौजूदगी हर मौसम में काफी खतरनाक होती है. मच्छर के काटने से आप डेंगू, मलेरिया और चिकगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. इसलिए हम आपको बताने जा रहें हैं मच्छरों को घर से दूर भगाने के कुछ आसान तरीके, जिसे आजमाकर आप मच्छरों की समस्या से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

लेमन-युक्लिप्टस तेल का इस्तेमाल करें
मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप लेमन-युक्लिप्टस ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 10 एमएल लेमन-युक्लिप्टस तेल में 90 एमएल नारियल का तेल या जैतून का तेल मिलाकर स्प्रे बना लें और बोतल में भर लें. अब इस मिक्सचर को घर के सभी कोनों में स्प्रे कर दें. इससे घर के मच्छर तुरंत गायब हो जाएंगे. वहीं अगर आप चाहें तो इस हर्बल ऑयल को त्वचा पर अप्लाई करके खुद को मच्छरों से पूरी तरह सुरक्षित भी रख सकते हैं.

नीम ऑयल की लें मदद
नीम का तेल हर्बल ऑयल होने के साथ-साथ मॉस्किटो किलर का भी काम करता है. ऐसे में नीम की पत्तियों और डंडियों को कोकोनट ऑयल में मिलाकर उबालें. अब 10 मिनट तक पकाने के बाद तेल को छानकर स्टोर करें लें और मच्छरों से सेफ रहने के लिए रोज त्वचा पर नीम का तेल अप्लाई करें. वहीं 1 कप पानी में 3 चम्मच नीम का तेल मिलाकर आप घर में स्प्रे भी कर सकते हैं. इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

पिपरमिंट तेल ट्राई करें
मच्छर पिपरमिंट की फ्रेग्नेंस से दूर रहना पसंद करते हैं. ऐसे में आप पिपरमिंट ऑयल की मदद से भी घर को मॉस्किटो फ्री रख सकते हैं. इसके लिए पिपरमिंट के तेल में नारियल का तेल मिलाकर बोतल में भर लें.

अब इस तेल को नियमित रूप से त्वचा पर लगाएं. वहीं तेल को पानी में मिक्स करके घर में छिड़कने से भी मच्छर घर के आस-पास नहीं भटकेंगे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!