JanjgirChampa Fraud Arrest : 20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर महिला से 25 हजार रुपए की ठगी, दो आरोपी रायगढ़ और जांजगीर से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने 20 लाख लोन दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक आरोपी शशिकांत नागवंशी, जांजगीर का है तो दूसरा आरोपी सन्तोष सोनी, रायगढ़ का रहने वाला है.

 



दरअसल, बलौदा की रहने वाली महिला कमलेश सोनी और उसके रिश्तेदारों को व्यापार बढ़ाने के लिए रुपये की जरूरत थी. इसके बाद जांजगीर में शशिकांत नागवंशी से चर्चा हुई, फिर सन्तोष सोनी और शशिकांत नागवंशी, 20 लाख लोन दिलाने की बात करने बलौदा महिला के घर पहुंचे और 20 लाख लोन दिलाने के लिए 25 हजार रुपये लिए. बाद में, वेरिफिकेशन के लिए भी रुपये मांगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इस पर महिला और उसके परिजन को शंका हुई और बैंक जाकर पता किया तो बताया गया कि वेरिफिकेशन के लिए कोई राशि नहीं ली जाती. इसके बाद मामले की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई गई और फिर पुलिस ने दोनों आरोपी सन्तोष सोनी, शशिकांत नागवंशी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!