JanjgirChampa Big Accident : NH ओवरब्रिज के नीचे के रोड पर कार ने बाइक सवार 3 लड़कों को कुचला, 1 लड़के की मौके पर ही मौत, 2 की हालत गम्भीर, सड़क किनारे शव रखकर मुआवजे की रहे मांग, मौके पर तनाव, अफसर और पुलिस बल मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के मुरलीडीह गांव के NH ओवरब्रिज के नीचे के रोड पर कार ने बाइक सवार 3 लड़कों को कुचला दिया, जिसमें बाइक सवार राजवीर नोरगे नाम के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है. साथ ही, गम्भीर रूप से घायल सौतम सोनवानी, कृष जोगी दोनों लड़कों को बिलासपुर रेफर किया गया है. बाइक सवार तीनों लड़के, मुरलीडीह गांव के ही रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

घटना के बाद से मौके पर तनाव है और आक्रोशित लोग सड़क किनारे शव रखकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मौके पर अकलतरा तहसीलदार जयश्री पथे, मुलमुला और अकलतरा टीआई समेत पुलिस बल मौजूद है. घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!