JanjgirChampa Suicide : बीए तक की थी पढ़ाई, नौकरी नहीं मिलने पर ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी, रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास हुई घटना, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन से कटकर युवक के द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. शख्स खिलेंद्र कश्यप ने बीए तक पढ़ाई की थी और नौकरी नहीं मिलने पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोडीदल्हा गांव के रहने वाले खिलेंद्र कश्यप की ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल, मृतक के परिजन का बयान लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : जमीन विवाद में 2 भाई ने मिलकर बड़े भाई को खाट में बांधकर पीटा, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, BJP नेता है पीड़ित...

खिलेंद्र कश्यप की खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने बताया कि उसने बीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी और नौकरी की तैयारी कर रहा था और नौकरी नहीं मिलने पर उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : वेल विशर फाउंडेशन द्वारा परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित
error: Content is protected !!