Sakti Thief : खेत से धान की फसल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी में शामिल अन्य आरोपी फरार, चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर वाहन जब्त

सक्ती. डभरा में खेत में लगी फसल चोरी करने मामला सामने आया है और पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य आरोपी फरार है.



दरअसल, डभरा निवासी पुरुषोत्तम जगत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बंधवा तालाब के पास खेत में लगी धान की फसल को काटकर धान की खरही लगाकर रखा हुआ था. 5 दिसम्बर की रात्रि करीबन 8 बजे प्रदीप बंजारे, अपने साथी के साथ मिलकर खरही से धान की फसल को ट्रैक्टर में लोडकर चोरी करके ले जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Mela Hadsa : शिवरीनारायण मेला में आकाश झूले से नीचे गिरा लोहे का प्लेट, नीचे खड़ी महिला और युवती घायल, बिलासपुर रेफर हुई महिला, हादसे के बाद उठे सवाल ?

तभी पुरुषोत्तम जगत ने आवाज देते हुए उसे दौड़ाया. दौड़ाने पर फसल से भरे ट्रैक्टर को छुहीपाली गांव के खेत में छोड़कर प्रदीप बंजारे एवं उसके साथी भाग गए.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप बंजारे एवं उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद, आरोपी प्रदीप बंजारे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया, वहीं मामले में अन्य आरोपी फरार हैं.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

error: Content is protected !!