PM Kisan 13th Installment: पीएम किसान की 13वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, इस दिन तक जारी हो सकता है पैसा

नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त दिसंबर के आखिर में जारी की जा सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को एक वर्ष में तीन अलग-अलग किस्तों में नियमित अंतराल पर 6000 रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को 2019 में लॉन्च किया गया था।

 



पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त अक्टूबर के महीने में केंद्र सरकार द्वारा दी गई थी। वहीं, साल का आखिरी महीना होने के कारण यह माना जा रहा है कि दिसंबर के आखिर तक केंद्र सरकार एक बार फिर से किसानों को तोहफा दे सकती है। हालांकि, इस पर आधिकारिक रूप से सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

दूसरी किस्त में हो गई थी देरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त में केंद्र सरकार द्वारा देशभर के 11 करोड़ किसानों के खाते में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। पीएम किसान की दूसरी किस्त में देरी होने की पीछे की बड़ी वजह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रहा, जिसमें सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र लोगों को ई-केवाईसी अपडेट कराने को कहा था। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना था।

अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराई है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी अपडेट करा लेनी चाहिए। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

पीएम किसान में ई-केवाईसी करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
फिर ई- केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने आधार कार्ड की जानकारी यहां स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा के साथ दर्ज करें।
फिर सर्च पर क्लिक करें।
फिर आधार कार्ड के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। फिर इसको दर्ज करें।
‘Submit on Auth’ पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी ई-केवाईसी अपडेट हो गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!