Amazing Health Benefits of Cardamom : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में सहायक है इलायची…जानिए इसके अन्य लाभ

चाय का स्वाद बढ़ाने वाली इलायची भारतीय मसालों में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखती है. सर्दियों के मौसम में इलायची वाली चाय ना केवल स्वादिष्ट लगती है बल्कि इम्यूनिटी को बूस्ट कर सर्दियों में होने वाली छोटी मोटी परेशानियों से भी बचाव करती है. इलायची का फ्लेवर अधिकतर लोगों को पसंद आता है और इसका इस्तेमाल दुनियाभर में अलग अलग तरीके से किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, इलायची का नियमित इस्तेमाल करने से कई शानदार हेल्थ बेनिफिट्स भी प्राप्त किए जा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इलायची एक औषधि है, जिसका इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता रहा है. आइए इलायची के स्वास्थ्य लाभ जानते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

हेल्थलाइन डॉट कॉम के अनुसार इलायची का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. इलायची में कैंसर फाइटिंग एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो कैंसर या ट्यूमर से सेल्स का बचाव करने में सक्षम होते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित इलायची का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है.

ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद –

इलायची का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इलायची एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है. इलायची का सेवन करने से यूरीनेशन सही रहता है और ब्लड प्रेशर काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

अल्सर जैसी डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स में लाभकारी –
इलायची डाइजेशन को बेहतर करने के साथ-साथ पेट संबंधित समस्याओं और उल्टियों में फायदेमंद होती है. इलायची का सेवन पेट के अल्सर से राहत दिलाने में भी सहायक है. सभी डाइजेस्टिव समस्याओं में इलायची का सेवन लाभकारी होता है.

हाई ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक –
इलायची हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होती है, रेगुलर डाइट में इलायची को शामिल करने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है. इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स, डायबिटीज के मरीजों को इलायची का सेवन करने की सलाह देते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!